फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Video of scuffle at Radharani Temple goes viral

Mathura News: राधारानी मंदिर में हाथापाई का वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Video of scuffle at Radharani Temple goes viral
बरसाना। विश्व प्रसिद्ध श्रीराधारानी मंदिर में सेवायतों और श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि विवाद मंदिर में दर्शन के दौरान हुआ, लेकिन इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो को लेकर दिनभर लोगों के बीच चर्चाएं होती रहीं। वीडियो में मंदिर परिसर जैसा स्थान दिखाई दे रहा है, जहां कुछ लोग एक-दूसरे से उलझते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है और विवाद किस कारण हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मंदिर रिसीवर सदस्य यज्ञपुरुष गोस्वामी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed