फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Video of cutting of green trees in Vrindavan goes viral

Mathura News: वृंदावन में हरे पेड़ काटने का वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Video of cutting of green trees in Vrindavan goes viral
मथुरा। धार्मिक नगरी में हरे पेड़ों की कटान थम नहीं रही है। इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। अब वृंदावन के यमुना खादर में हरे पेड़ काटने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कटे हुए पेड़ साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें वृंदावन के मोहिनी नगर कॉलोनी के सामने कच्चे रास्ते पर कुछ हरे पेड़ कटे हुए सड़क किनारे पड़े हैं। कॉलोनी के लोगों ने यह घटना कैमरे में कैद कर ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फिलहाल पेड़ किसने काटे हैं इसका पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अतुल कुमार ने बताया है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो वीडियों के शिनाख्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed