फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vetrineri university news in mathura

कोर्स शुरू कराए, रोजगार की नीति भी बनाइए

Sat, 28 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 28 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
vetrineri university news in mathura
डिग्रियां - फोटो : getty
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के छात्रों ने अब राजभवन का द्वार खटखटाया है। डिप्लोमा कोर्सेज के छात्रों ने राज्यपाल के माध्यम से प्रदेश सरकार से कोर्स की नीति निर्धारण की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


प्रदेश के एक मात्र वेटरनेरी विश्वविद्यालय ने तीन साल पहले शासन की सिफारिश पर डिप्लोमा कोर्सेज की शुरूआत की थी। यह कोर्स फार्मासिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी के पद और पशु चिकित्सा क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के अनुरूप शुरू किए गए। लेकिन, डिप्लोमा कोर्स पूरा करने के बाद अब छात्र परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि वेटरनेरी फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर नियुक्ति के संदर्भ में शासन ने अब तक कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में भी इन दोनों पदों पर नियुक्ति की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट ही है। इसके अलावा पशु चिकित्सा और मेडिकल स्टोर खालने के लिए भी शासन ने अब तक कोई रजिस्ट्रेशन नीति नहीं बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थितियों को लेकर वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के डिप्लोमा छात्र विनोद कुमार यादव, संजय कुमार सिंह और कुलदीप सिंह ने लखनऊ पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। उन्हें अपनी इस समस्या से अवगत कराते हुए उपरोक्त पदों के लिए डिप्लोमा की अनिवार्यता और रजिस्ट्रेशन नीति बनवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed