{"_id":"639c5334ba7c6306363beb63","slug":"veterinary-university-s-convocation-will-be-held-on-march-3-mathura-news-mtr5267692199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 3 मार्च को होगा वेटरनेरी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 3 मार्च को होगा वेटरनेरी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (वेटरनेरी यूनिवर्सिटी) का वर्ष २०२२-२३ का दीक्षांत समारोह ३ मार्च को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को राज्य भवन ने अनुमति प्रदान कर दी है।
मथुरा स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस और कालेज ऑफ बायोटेक का संचालन किया जा रहा है। दोनों ही कालेजों में अब स्नातक और परास्नातक स्तर के कोर्स संचालित हैं। इनकी डिग्रियों का वितरण दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेगी।
इस संदर्भ में यूनिवर्सिटी द्वारा राज्य भवन को भेजे गए प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर दी है। इस दौरान शैक्षिक वर्ष २०२२-२३ के छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनकी संख्या १०० के करीब बताई जा रही है। यूनिवर्सिटी के उप रजिस्ट्रार डॉ ब्रजेश यादव ने बताया कि दोनों कालेज प्रशासन से छात्र-छात्राओं के नाम मांगे गए हैं, जिन्हें दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री प्रदान की जाएगी। राज्य भवन से समारोह की अनुमति मिल गयी है।