{"_id":"697bc22901d4d33367024925","slug":"venus-will-rise-in-february-mathura-news-c-369-1-mt11002-141853-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फरवरी में उदित होगा शुक्र ग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फरवरी में उदित होगा शुक्र ग्रह
विज्ञापन
मथुरा। मांगलिक कार्यों पर चल रही रोक एक फरवरी को हट जाएगी। इससे शादी विवाह के आयोजन शुरू हो जाएंगे। फरवरी और मार्च माह में कुल 17 शुभ मुहूर्त हैं।
दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि दिसंबर 2025 में शुक्र ग्रह के अस्त हो जाने के कारण मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई थी। 1 फरवरी 2026 को माघी पूर्णिमा के दिन शुक्र ग्रह उदित होगा। इसके साथ ही विवाह सहित मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। बताया कि 4 से 21 फरवरी तक मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इसके बाद 5 से 12 मार्च तक शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। ज्योतिषाचार्य दीपक चतुर्वेदी, शरद चतुर्वेदी ने बताया कि आगे के मुहूर्त विक्रम संवत 2083 के पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 19 मार्च से प्रारंभ होंगे।
फरवरी और मार्च के शुभ मुहूर्त
फरवरी माह में 04, 05, 06, 08, 10, 11, 12, 14, 19, 20 व 21 तारीखों को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। वहीं मार्च माह में 05, 06, 09, 10, 11 व 12 मार्च को भी शुभ मुहूर्त रहेंगे।