{"_id":"2dbec8b48db1b5213f540bb478ac2628","slug":"velentine-day-celebration-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे: कहीं प्यार का इजहार, कहीं जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे: कहीं प्यार का इजहार, कहीं जताया विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर रविवार को प्रेमी युगलों ने एक दूसरे को गुलाब, चॉकलेट, ग्रीटिंग्स और गिफ्ट्स भेंटकर वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी ने इसे पाश्चात्य संस्कृति बताते हुए इसका विरोध भी किया।
रविवार को वेलेंटाइन डे के साथ ही वेलेंटाइन वीक का समापन हो गया। प्रेमी युगल और नव विवाहित जोड़ों ने इस अवसर पर अपने-अपने अंदाज में प्यार का इजहार किया।
किसी ने रात में 12 बजते ही सोशल मीडिया पर तो किसी ने कॉल कर साथी को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी। युवाओं ने एक दिन पूर्व ही निर्धारित हो चुके मिलने के स्थान पर गुपचुप तरीके से मुलाकात की और उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
दूसरी ओर बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच ने वेलेंटाइन डे के विरोध में शहर में मोटर साइकिल रैली निकाली। इसके बाद पूरे दिन मॉल, प्लाजा, सिनेमा हाल, पार्क आदि में छापा मारकर वेलेंटाइन डे मना रहे लोगों का विरोध किया।
बाइक रैली में जिला संयोजक कुलदीप पाठक, डॉ. सतीश तरकर, दिग्विजय सिंह, बालकिशन गौड़, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास दीक्षित, राम गौतम, धर्मप्रसाद, वीरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
हिंदू जागरण मंच की हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपक पंडित और मंत्री वरुण सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने होलीगेट पर वेलेंटाइन डे के विरोध में ग्रीटिंग कार्ड का दहन किया। इस दौरान विजय बहादुर, अजय शर्मा, भारत पाठक, वरुण सारस्वत, विशाल दुबे आदि उपस्थित रहे।