{"_id":"68ab6b4f2da24ed55d09535d","slug":"utkal-express-arrived-7-hours-late-and-amritsar-express-arrived-5-hours-late-mathura-news-c-369-1-mt11008-134737-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उत्कल 7 तो अमृतसर एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उत्कल 7 तो अमृतसर एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से आई
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री।
मथुरा। जंक्शन पर रविवार को उत्कल एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे, समता एक्सप्रेस 7 घंटे, अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस 5 घंटे और हमसफर 3 घंटे देरी से आई। ट्रेनों की चाल बिगड़ने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दिल्ली-ग्वालियर रूट पर जाने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा देरी से आईं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ट्रेनें देरी से आने के चलते यात्रियों को परेशानी हुई। कुछ यात्रियों ने रिजर्वेशन निरस्त कराए हैं। ट्रेन देरी से आने के लिए स्टेशन पर यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि गीता जयंती एक्सप्रेस 40 मिनट, निजामुद्दीन सुपरफास्ट 1.20 मिनट देरी से, मालवा एक्सप्रेस 50 मिनट, जामनगर सुपरफास्ट 30 मिनट देरी से पहुंची। दिल्ली जा रहे यात्री आशुतोष ने बताया कि उनका रिजर्वेशन उत्कल एक्सप्रेस में था, ट्रेन देरी से आने के कारण उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। हमसफर एक्सप्रेस से ग्वालियर जा रहे यात्री दीपक तिवारी ने कहा कि उनका कंप्यूटर का पेपर सोमवार को है, इसके लिए वह ग्वालियर जा रहे हैं, लेकिन ट्रेन देरी से चल रही है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए लगातार उद्घोषणा कराई जा रही है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीम निगरानी कर रही हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मुंबई डिवीजन में तेज बारिश होने के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि आगरा मंडल से 95 प्रतिशत ट्रेनें समय से रवाना हो रही हैं। इसलिए स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ है।