{"_id":"617d433a6c13002ebe05abda","slug":"uproar-over-firecrackers-then-the-matter-calmed-down-mathura-news-mtr507840639","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे को लेकर हुआ हंगामा, फिर मामला हुआ शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे को लेकर हुआ हंगामा, फिर मामला हुआ शांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना हाईवे के मंडी समिति के एक दुकानदार ने शनिवार को पटाखे के बॉक्स मंगाए। इनमें एक बॉक्स पर पाकिस्तान लिखा और क्रिकेट खिलाड़ी का फोटो छपा था। इसकी भनक लगते ही भाजयुमो पदाधिकारी दुकान पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व्यापारी को पटाखे के साथ थाने ले गई। व्यापारी नेताओं और भाजयुमों में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवा कर व्यापारी को छोड़ दिया।
थाना हाईवे के मंडी समिति के पास एक युवक की दुकान है। उसने शिवकाशी से तरह-तरह के पटाखे मंगवाए थे। इनमें से कुछ पटाखों के डब्बों पर ऑस्ट्रेलिया, भारत व अन्य देशों के नाम लिखे हुए थे। इसी में से एक डब्बे पर पाकिस्तान का नाम लिखा होने के साथ ही एक खिलाड़ी की फोटो भी छपी थी। इसकी जानकारी किसी तरह से भाजयुमो पदाधिकारियों को लग गई। इस पर उन्होंने व्यापारी की दुकान पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस व्यापारी व पटाखे के बॉक्स को थाने ले गई। भाजयुमो के पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए। जैसे ही इसकी जानकारी व्यापारी नेताओं के लगी वे भी थाने पहुंच गए। यहां पर व्यापारी और भाजयुमो पदाधिकारियों में तीखी बहस हुई। हाईवे पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। बाद में व्यापारी को छोड़ भी दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि शिवकाशी से यह पटाखे आए हैं। दुकानदारों को वास्तव में नहीं पता था कि बॉक्स पर पाकिस्तान और खिलाड़ी का नाम अंकित होगा। इसके अलावा आस्ट्रेलिया, भारत और अन्य देशों के नाम भी बॉक्स पर अंकित थे। इसी को देखते हुए दुकानदार को छोड़ दिया गया है। कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।