फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uproar Erupts During Selection Meeting for Ration Shop

Mathura News: राशन दुकान की चयन प्रक्रिया बैठक में हुआ हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Uproar Erupts During Selection Meeting for Ration Shop
 राशन डीलर के चुनाव के लिए एकत्रित ग्रामीण । 
नौहझील। विकास खंड नौहझील की ग्राम पंचायत बाघर्रा में सोमवार को राशन कोटा डीलर चयन के लिए बुलाई गई खुली बैठक असमंजस और हंगामे की भेंट चढ़ गई। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बैठक के स्थान को लेकर विरोधाभास के कारण चुनाव को स्थगित करना पड़ा। एक तरफ ग्रामीण और राशन डीलर के प्रत्याशी भीषण गर्मी में एक कुटिया पर अधिकारियों का इंतजार करते रो। दूसरी ओर अधिकारी पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों की राह देखते रहे।
विज्ञापन

पूरे मामले पर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बाघर्रा ग्राम पंचायत में पूर्व राशन कोटा डीलर भगवान सिंह की दुकान को लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने निरस्त कर दिया था। सोमवार को नए राशन डीलर चयन के लिए खुली बैठक में मतदान या आम सहमति बनाई जानी थी। इस चुनाव के लिए एडीओ योगेंद्र सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। बाघर्रा ग्राम पंचायत में आने वाले सभी पांच गांवों अड्डा मल्हान, अड्डा जाटव, लूला नगरा, अड्डा बाघर्रा और मूल गांव बाघर्रा के ग्रामीण और राशन कोटा डीलर पद के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा है कि प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक डीलर चयन पत्र (लेटर) में बैठक का स्थान गांव स्थित कुटिया को तय किया गया था। इसीलिए सभी ग्रामीण कुटिया पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई अधिकारी नहीं आया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम पंचायत सचिव संजीव कुमार ने कहा कि बैठक का स्थान हमेशा की तरह पंचायत घर सचिवालय ही तय था। वह, चुनाव पर्यवेक्षक एडीओ योगेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि टिंकू कुमार पंचायत सचिवालय पहुंचे थे। ग्राम प्रधान वीना देवी की तबीयत खराब होने के कारण वह इस प्रक्रिया में शामिल होने नहीं आ सकीं। इसी असमंजस और हंगामे के कारण चुनाव को स्थगित घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed