{"_id":"607f1d808ebc3eb9205a5b38","slug":"uproar-after-complaint-of-cancellation-of-the-post-of-head-mathura-news-agr4892675129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद का पर्चा निरस्त करने की शिकायत के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद का पर्चा निरस्त करने की शिकायत के बाद हंगामा
विज्ञापन
राया। ग्राम पंचायत गुडेरा के प्रधान पद का पर्चा निरस्त होने की शिकायत के बाद विकास खंड राया पर एकत्रित हुए लोगों ने हंगामा कर दिया । बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
ग्राम पंचायत गुडेरा से शैलेन्द्र कुमार सोलंकी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। वहीं अगले दिन विपक्ष प्रत्याशी शिवराम ने नामांकन पत्र की जांच के दौरान शिकायत कर दी कि शैलेन्द्र ग्राम पंचायत गुडेरा के निवासी नहीं हैं और मथुरा की मतदाता सूची में इनका नाम है। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण विकास खंड राया पर पहुंच गए। बाद में प्रधान पद प्रत्याशी शैलेन्द्र सोलंकी ने विद्युत बिल, मतदाता सूची, मकान और खेत के कागजात दिए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उत्तम चन्द्र पटेल मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।
भाजपा नेता और प्रभारी निरीक्षक के बीच हुए नोंकझोंक
राया। ग्राम पंचायत गुडेरा के प्रधानपद के प्रत्याशी का मंगलवार के दिन नामांकन पत्र निरस्त होने करने की शिकायत के बाद काफी संख्या में लोग विकास खंड राया पर एकत्रित हो गए। इसी दौरान भाजपा के जिला मंत्री सत्यपाल सिंह भी ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक उत्तम चन्द्र पटेल ने एआरओ के कक्ष से भीड़ कम करने को कहा तो इसी बात को लेकर भाजपा नेता और प्रभारी निरीक्षक में तीखी नोंकझोंक हो गई।