फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Upper caste women were molested by barging into their homes

Mathura News: घर में घुसकर सवर्ण जाति की महिलाओं से छेड़छाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Upper caste women were molested by barging into their homes
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित अशोक विहार कॉलोनी में मंगलवार की रात को अनुसूचित जाति के लोगों ने घर में घुसकर सवर्ण जाति की महिलाओं से छेड़छाड़ की। पीड़ित महिला और मोहल्ले के लोग रात एक बजे तक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रुके रहे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बुधवार को वह एसएसपी कार्यालय पहुंचे, यहां सीओ सिटी ने थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी पीड़िता ने बताया कि 18 मार्च की रात 10.30 बजे वह अपने घर में अकेली थीं, तभी कॉलोनी के ही रहने वाले अनुसूचित जाति के दो युवक उनके घर में घुस आए। विरोध करने पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। लोगों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जब पीड़िता के पति आए तो उन्हें पूरी बात बताई। वह कॉलोनी के लोगों के साथ थाने पहुंचे। यहां रात के एक बजे तक लोग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस से गुहार करते रहे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इससे एक दिन पहले भी एक सवर्ण जाति की महिला से छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन

दूसरे पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि 17 व 18 मार्च को यह लोग उनके घर पर आए और गाली-गलौज करने लगे। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिखाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने में सुनवाई न होने पर कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां सीओ सिटी भूषण वर्मा ने पीड़ितों से मुलाकात की और थाना प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि विवाद नगर निगम की जमीन पर बने मंदिर में रह रहे पुजारी को लेकर चल रहा है। यदि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है और लोगों के साथ मारपीट हुई है तो वह तहरीर दे। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed