फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   up small scale industry chairman speaks about samajvadi party

‘दोबारा प्रदेश की सत्ता में आएगी सपा’

Fri, 16 Oct 2015 08:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 16 Oct 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
up small scale industry chairman speaks about samajvadi party
उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच रहेगा। इसमें सपा जीतकर दोबारा प्रदेश की सत्ता में आएगी। यह बात उत्तर प्रदेश के लघु कुटीर उद्योग निगम के चेयरमैन हुलास रॉय सिंघल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए विकास कार्य करा रहे हैं। प्रदेश में लघु कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रयास जारी हैं। विदेशी कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। आज प्रदेश में व्यापारी खुश है। उसे व्यापार करने के लिए हर संभव सहायता प्रदेश सरकार से मिल रही है। ब्रज के कंठी-माला, पोशाक, ठाकुरजी के शृंगार आदि उद्योग चलाने वाले व्यापारी यदि आर्थिक पैकेज की मांग करते हैं, तो उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन


सिंघल ने भाजपा विधायक संगीत सोम द्वारा मीट फैक्टरी के लिए खरीदी गई जमीन के मामले पर कहा कि जमीन की रजिस्ट्री में संगीत सोम का नाम दर्ज है। इसे वह झुठला नहीं सकते हैं। बिहार चुनावों पर कहा कि बिहार में सपा के पास खोने को कुछ भी नहीं है लेकिन हम इस बार बिहार में 8 से 12 सीटों पर चुनाव जीत रहे हैं। हमारी सफलता इसी में है। इस अवसर पर सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव राजकिशोर भारती, पूर्व नगर अध्यक्ष सुजीत वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed