फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP Board exams from today, will be monitored through CCTV

Mathura News: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
UP Board exams from today, will be monitored through CCTV
सौंख खेड़ा स्थित किसान इंटर कॉलेज में निरीक्षण करते डीआईओएस
मथुरा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का काउंटडाउन खत्म हो गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा का आगाज सोमवार से हो रहा है। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां विभाग ने पूरी कर ली हैं। रविवार को डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिले में 120 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाओं का आयोजन होगा। हर एक परीक्षा कक्ष में वाॅयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी लगवाए गए हैं। परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडियेट दोनों ही कक्षाओं में 72,450 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन हाईस्कूल व इंटर की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी, जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और बारहवीं की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी।
विज्ञापन


परीक्षाओं को नकलविहीन आयोजित कराने के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निगरानी रखेंगे। डीआईओएस ने विद्यार्थियों को किसी भी तरह के असमंजस से बचने के लिए परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित कंट्रोल रूम के साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर लखनऊ से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर
नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए बोर्ड ने इस बार भी विशेष तैयारी की है। संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों के फोन नंबर सर्विलांस पर रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। 20 संवेदनशील और 25 अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची बोर्ड कार्यालय के साथ ही एलआईयू को सौंप दी गई है। इन केंद्रों की निगरानी एसटीएफ की टीम की भी करेगी। जो पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे। उनमें से ही एक पुलिसकर्मी उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाने के लिए विद्यालय के कर्मचारी के साथ जाएगा।


आंकड़ों पर एक नजर
परीक्षा केंद्र : 10 राजकीय विद्यालय, 73 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और 37 वित्तविहीन विद्यालय।
पंजीकृत विद्यार्थी : हाईस्कूल में 34,972 और इंटरमीडिएट में 37,478 विद्यार्थी पंजीकृत।
तैनाती : परीक्षा के लिए 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 120 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 120 केंद्र व्यवस्थापक और 120 बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की लगाई ड्यूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed