फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP: A female police team engaged in a brief encounter in Mathura

UP: अब मथुरा में महिला पुलिस टीम ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल; अवैध हथियार बरामद

Sun, 28 Sep 2025 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 12:19 AM IST
सार

महिला पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने पैर में गोली मारकर लूट, चोरी और डकैती की कई वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
UP: A female police team engaged in a brief encounter in Mathura
गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक काजल भारद्वाज, प्रिया सिवाच, साधना मिश्रा, ज्योति राघव, गुड़िया, कंचन, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत मथुरा में शनिवार को महिला पुलिस टीम ने पहला शॉर्ट एनकाउंटर किया। महिला पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने पैर में गोली मारकर लूट, चोरी और डकैती की कई वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और कुछ दिन पहले लूटी गई महिंद्रा मैक्स पिकअप गाड़ी बरामद की है।

विज्ञापन


सीओ सिटी आशना चौधरी के निर्देश पर गठित जैंत पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की वारदातों में शामिल शातिर अपराधी राकेश कुमार क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाइवे स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश राकेश कुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गांव जनौला का निवासी है और वर्तमान में बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा में रह रहा था। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार अपने दो साथी कल्ला निवासी चंद्रभान और सलेमपुर थाना हाइवे मथुरा निवासी रोहतास के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। 19 सितंबर को इन तीनों ने आगरा के छलेसर से पिकअप चालक अश्वनी कुमार को मथुरा से सर्फ की मशीन लाने के बहाने किराए पर बुक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा पहुंचने पर, मानवेन्द्र नगर जयंती स्थित लाला के फार्म के पास, बदमाशों ने चालक को रोक लिया। उन्होंने चालक की कनपटी पर तमंचा रखकर धमकाया, उसके हाथ-पैर व मुंह पर कपड़ा बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया और उसकी जेब से 2500 रुपये लूट लिए। राकेश लूटी गई पिकअप लेकर भाग गया था, जबकि उसके अन्य साथी बाइक से गए थे।


गिरफ्तार राकेश कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। उस पर मथुरा, आगरा और हरियाणा के गुरुग्राम में डकैती, लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इसके साथियों की तलाश में जुटी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक काजल भारद्वाज, प्रिया सिवाच, साधना मिश्रा, ज्योति राघव, गुड़िया, कंचन, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed