फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   untrained teachers in BTC college

भावी शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे अप्रशिक्षित शिक्षक

Thu, 21 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 21 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
untrained teachers in BTC college
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
अधिकतर निजी बीटीसी कालेजों में अनुमोदित शिक्षकों के न पढ़ाने की जानकारी सामने आ रही है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी डायट प्राचार्य को पत्र लिखकर कालेजों के निरीक्षण और शिकायत सही पाए जाने पर मान्यता खत्म करने की संस्तुति करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


शिक्षकों को तैयार करने की नर्सरी माने जाने वाले निजी बीटीसी संस्थान प्रशिक्षुओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे कई निजी कालेजों की जानकारी सामने आई हैं जहां कालेज संचालकों द्वारा अनुमोदित शिक्षकों से शिक्षण कार्य नहीं कराया जा रहा है। अनट्रेंड शिक्षक ही भावी शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। हालांकि कालेज के रिकार्ड में अनुमोदित शिक्षकों का ही नाम है। 
विज्ञापन


ऐसी शिकायत मिलने पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने सभी डायट प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वह अपने क्षेत्र के निजी बीटीसी कालेजों का समय-समय पर निरीक्षण करें। औचक निरीक्षण कर शिक्षकों का रिकार्ड चेक किया जाए। अन्य स्टाफ की भी जानकारी ली जाए। यदि किसी भी कालेज में अनियमितताएं पाई जाएं तो उसकी मान्यता समाप्त करने की संस्तुति करने के भी निर्देश हैैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के आदेश के अनुपालन में निजी बीटीसी कालेजों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। यदि कुछ भी अनियमित पाया जाता है तो उस कालेज के विरुद्ध मान्यता समाप्ति की संस्तुति करते हुए उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
- डॉ. मुकेश अग्रवाल
प्राचार्य, डायट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed