फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   unlock 1, train, bus, open, market, mathura

अनलॉक 1.0 के साथ धर्म और आस्था की नगरी मथुरा में शुरू हुई चहल-पहल, जानें पहले दिन का हाल

Tue, 02 Jun 2020 12:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
unlock 1, train, bus, open, market,  mathura
कोतवाली रोड का खुला हुआ बाजार और आते जाते लोग - फोटो : MATHURA
मथुरा में अनलॉक-वन के पहले दिन धर्म और आस्था की नगरी मथुरा में लॉकडाउन के आम दिनों से ज्यादा चहल-पहल नजर आई। पटरी पर ट्रेन तो सड़कों पर रोडवेज बसों का भी पहिया घूमता दिखाई दिया। बाजारों में भी भीड़ जुटी। कहीं सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लोग सजग थे तो कहीं लापरवाही साफ दिखाई दे रही थी। कुछ यही हाल मास्क के प्रति भी था।
विज्ञापन


सोमवार से अनलॉक-वन के साथ ही विशेष नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। सबसे पहले प्रात: 9:56 बजे कोटा से चली जन शताब्दी एक्सप्रेस प्लेट फार्म नंबर तीन पर पहुंची। इसमें से सबसे पहले 179 यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद दिल्ली के लिए 169 यात्री सवार हुए। मथुरा उतरने वाले यात्रियों को गेट नंबर दो से निकाला गया।
विज्ञापन


यहां एंबुलेंस और प्रशासनिक अधिकारियों का अमला पहले से ही मौजूद था। इससे पहले स्टेशन पहुंचने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी के नाम पते की सूची भी बनाई गई है। इससे मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गहमागहमी का माहौल रहा। शाम के वक्त यही ट्रेन निजामुद्दीन से लौटकर कोटा के लिए आई है। रेल के साथ रोडवेज बसों का संचालन भी अनलॉक-वन के पहले दिन शुरू हो गया। नए बस स्टैंड से पहली बस हरदोई लखनऊ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 34 यात्री सवार होकर गए हैं। इसके अलावा छह अन्य बस इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस और आगरा के लिए भेजी गई। पहले दिन संचालित सात बसों में 96 यात्रियों ने यात्रा की। इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ नाम और पते की सूची बनाई गई है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी यात्रियों से थर्मल स्क्रीनिंग और बस में एंट्री दौरान कराई गई।

इसी के साथ सोमवार को प्रात: 9 बजे बाजार भी खुल गए। लोग बाजारों में निकले और खरीदारी की। बाजारों में कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिखा और कहीं लोगों ने मास्क लगाना उचित नहीं समझा। बाजारों में अनेक स्थानों पर भीड़ को देखकर नहीं लग रहा था कि कहीं सरकार की नियमों का पालन हो रहा हो।

शहर के होलीगेट अंदर और बाहर के बाजार की स्थिति सबसे डरावनी रही। लोग दुकानों के बाहर और अंदर भीड़ लगाए एक दूसरे से सटकर सामान खरीद रहे। यही हाल कृष्णा नगर, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, चौक बाजार, भरतपुरगेट, दरेसी आदि के बाजारों में भी दिखाई दिए।


सड़कों पर लगा जाम
 सोमवार को अनलॉक-वन का पहले ही दिन मथुरा की सड़कों पर जाम के हालात हो गए। शरह के कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, दरेसी रोड, जयसिंहपुरा, भूतेश्वर, नया बस स्टेंड आदि सड़कों पर जाम के हालात रहे। जाम से निपटने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था न होने से हालात बिगड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed