फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Union Minister of State arrives at Radharani's court

Mathura News: राधारानी के दरबार पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State arrives at Radharani's court
केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
बरसाना। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने बृहस्पतिवार शाम बरसाना पहुंचकर राधारानी के चरणों में शीश नवाया। श्रीजी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा कि इंसान पूरा जीवन सांसारिक मोह-माया में उलझा रहता है, लेकिन ईश्वर की भक्ति के लिए समय नहीं निकाल पाता। जीवन का कुछ समय प्रभु की आराधना के लिए अवश्य समर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का काफिला शाम को सीधे रोपवे से मंदिर परिसर पहुंचा। वहां से वह श्रीजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने राधारानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर के सेवायत हेमंत गोस्वामी, राकेश गोस्वामी और अनुज गोस्वामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन कराया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी जारी रही। दर्शन के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम श्रोत्रिय के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राधारानी के धाम में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति का अनुभव होता है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम श्रोत्रिय, घनश्याम लोधी, सभासद प्रतिनिधि विवेक अग्रवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed