फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uncle returning home after dropping his nephew died in an accident

Mathura News: भांजे को घर छोड़कर लौट रहे मामा की हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Uncle returning home after dropping his nephew died in an accident
नौहझील (मथुरा)। बाइक सवार युवक को वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक भांजे को उसके घर छोड़कर अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

छाता क्षेत्र के नौगांव निवासी जुगराम ने बताया कि उनका 33 वर्षीय बेटा राजपाल बुधवार दोपहर बाइक से भांजे कृष्णा को छोड़ने बेटी विरमा की ससुराल सुरीर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर गया था। कृष्णा 10-11 दिन पहले ही ननिहाल घूमने आया था। मामा राजपाल ने कृष्णा को किताब-काॅपी दिलाईं और उसे उसके घर छोड़कर शाम को बाइक से नौगांव आ रहा था। थाना नौहझील क्षेत्र में नौहझील-मांट रोड़ पर गांव अड्डा पिथौरा पर किसी वाहन ने बाइक को चपेट में लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीर एकत्रित हो गए। इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed