{"_id":"6a91278232662fcfaa07309b","slug":"uma-bharti-offers-rakhi-to-lord-dauji-maharaj-on-raksha-bandhan-mathura-up-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: बड़े भाई दाऊजी महाराज को राखी भेंट करने पहुंचीं उमा भारती, मंदिर में भाव-विभोर होकर मांगी मनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: बड़े भाई दाऊजी महाराज को राखी भेंट करने पहुंचीं उमा भारती, मंदिर में भाव-विभोर होकर मांगी मनौती
Fri, 28 Aug 2026 11:45 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:45 AM IST
सार
रक्षाबंधन पर मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बलदेव स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचीं और उन्हें अपना बड़ा भाई मानते हुए राखी भेंट की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और मनौती मांगी। मंदिर में वह काफी देर तक भाव-विभोर होकर ध्यान में लीन रहीं।
विज्ञापन
दाऊजी महाराज को राखी भेंट करने पहुंचीं उमा भारती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन पर्व पर मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बलदेव में श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर अपने आराध्य व बड़े भाई मानते हुए श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्री दाऊजी महाराज को राखी भेंट कर मनौती मांगी।
उमा भारती का श्री दाऊजी महाराज से विशेष आत्मीय व भावनात्मक जुड़ाव है। वह श्री दाऊजी महाराज को अपना बड़ा भाई मानती हैं, प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन व भैयादूज पर मंदिर पहुंचकर बड़े भाई के रूप में पूजा-अर्चना एवं दर्शन करती हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए वह रक्षाबंधन पर श्री दाऊजी मंदिर पहुंचीं, श्रद्धा के साथ श्री दाऊजी महाराज को राखी अर्पित कर बहन के रूप में उनका आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में उमा भारती काफी देर तक भाव-विभोर होकर बैठीं, ध्यान करते हुए पूजा-अर्चना में लीन रहीं। उनके चेहरे पर श्री दाऊजी महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा व आत्मीयता दिखाई दी। धार्मिक आस्था से जुड़े भावुक क्षण ने मंदिर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बैकुंठ नाथ पांडेय ने उनको श्री दाऊजी महाराज की विशेष जानकारी दी। इस दौरान बैकुंठ नाथ पांडेय, मुरारी लाल पांडेय, गोपाल पांडेय, योगेश पांडेय, विष्णु पांडेय महंत, मनोज पांडेय, जीतू पांडेय, ब्रजवासी पांडेय, जतिन पांडेय, मनी पांडेय, माधव, हेमंत पांडेय आदि मौजूद रहे।