{"_id":"5d727c2d8ebc3e93b31a545e","slug":"ultimatum-of-bjp-matter-of-marpeet-with-bjp-leader-mathura-news-agr4044374148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का अल्टीमेटम, रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का अल्टीमेटम, रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन के दौरान डेंपियर नगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की पिटाई का प्रकरण भाजपा में गहराता जा रहा है। इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई न होने से महानगर भाजपा आक्रोशित है। अल्टीमेटम दे दिया है कि शनिवार दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस दौरान शनिवार की संगठनात्मक चुनाव सेमिनार के स्थगित होने के आसार हैं।
शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर महानगर मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह होरा के साथ मारपीट और दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर आक्रोश जताया।
बैठक में तय किया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो पार्टी के सभी पदाधिकारी यथा उचित स्थान पर धरना देंगे।
बैठक में मुकेश खंडेलवाल, योगेश आवा, चिंताहरण चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, रवि माहेश्वरी, पंकज शर्मा, मदन मोहन श्रीवास्तव, हेमंत अग्रवाल, संजय गोविल, अवधेश उपाध्याय, सुनील चतुर्वेदी, जनार्दन शर्मा, रामकिशन पाठक, अशोक शर्मा, चंद्रप्रकाश पाराशर, ब्रजमोहन सैनी आदि मौजूद रहे।