फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ujjwal Braj sanitation workers protested

Mathura News: उज्ज्वल ब्रज के सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ujjwal Braj sanitation workers protested
उज्जवल ब्रज के सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज राखी हड़ताल।
राधाकुंड। दिवाली से पहले वेतन न मिलने से नाराज निजी संस्थान के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। इससे गिरिराज परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाईकर्मी बीते दिनों से वेतन देने की मांग कर रहे थे। सफाई कर्मियों ने नारेवाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गिरिराज परिक्रमा मार्ग में सफाई व्यवस्था के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने वृंदावन की निजी संस्था उज्ज्वल ब्रज को ठेका दे रखा है। परिक्रमा मार्ग में अलग-अलग शिविर कार्यालयों बनाकर दो दर्जन से ज्यादा सफाई कर्मी नियमित सफाई कार्य कराते हैं। उन्हें 3 माह से वेतन नहीं दिया गया। सफाई कर्मियों ने सचिव अनंत शर्मा का घेराव कर लिया। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में संस्थान के मैनेजर कुलदीप शर्मा ने बताया कि कार्यालय पर नशेबाजी की शिकायत को लेकर मामला हुआ है। सफाई कर्मियों के मेट बदलने की प्रक्रिया चल रही है। वेतन न मिलने का आरोप निराधार है। सफाई कर्मियों ने उन्हें चोर बोलकर अपमान किया है। इस दौरान अखिलेश शर्मा, कालू, मनोज, श्रीकांत, संजय, अमित, सौरभ, सागर, मांगे, गौरव, राजू, राहुल, संतोष, वीरेश आदि मौजूद रहे। संवाद

उज्जवल ब्रज के सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज राखी हड़ताल।

उज्जवल ब्रज के सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज राखी हड़ताल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed