फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two trains canceled due to traffic block, railway passengers faced problems

Mathura News: ट्रैफिक ब्लॉक के कारण दो ट्रेनें रद्द, रेलयात्रियों ने झेली परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Two trains canceled due to traffic block, railway passengers faced problems
मथुरा। कासगंज-मारहरा खंड में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण सोमवार को दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन नहीं मिलने पर उन्हें रोडवेज बसों और निजी वाहनों से सफर करना पड़ा। इन ट्रेनों का संचालन मंगलवार को बहाल होगा। इसके साथ ही मंगलवार को दिल्ली-अंबाला खंड में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 11841 खजुराहों-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन

स्टेशन निदेशक एस के श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 05347 कासगंज-अछनेरा और ट्रेन संख्या 05348 अछनेरा-कासगंज को रद्द किया गया है। कासगंज-अछनेरा पैसेंजर ट्रेन कासगंज जंक्शन से अछनेरा जंक्शन तक चलती है। यह ट्रेन कासगंज जंक्शन से सुबह 05:10 बजे रवाना होती है और 09:20 बजे अछनेरा जंक्शन पहुंचती है। यात्रा के दौरान 18 अलग-अलग स्टेशनों पर रुकती है। मथुरा जंक्शन पर अधिकतम पांच मिनट तक रुकती है।
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी सबसे ज्यादा परेशानी
हर दिन ही सैकड़ों दैनिक यात्री इन ट्रेनों से सफर करते हैं। ट्रेनों का संचालन रद्द होने की वजह दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन न मिलने के कारण यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए रोडवेज बस और अन्य वैकल्पिक सवारी वाहनों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed