{"_id":"61fbf1759fd8da3bae6789d0","slug":"two-shooters-and-three-conspirators-were-caught-one-shooter-was-shot-mathura-news-mtr5126834116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शूटर और तीन साजिशकर्ता चढ़े हत्थे, एक शूटर के लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शूटर और तीन साजिशकर्ता चढ़े हत्थे, एक शूटर के लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रस्तावक प्रधान रामवीर सिंह की हत्या २१ करोड़ रुपये की ग्रांट को हथियाने के लिए कराई गई थी। इसकी साजिश प्रधानी चुनाव में हारे अमोल ने साथियों के संग रची थी। एक लाख रुपये की सुपारी और टोल का ठेका दिलाने का वादा करके शूटर बुलंदशहर से बुलवाए गए थे। पुलिस ने दो शूटर और तीन साजिशकर्ताओं को पकड़ लिया है। इनमें से एक शूटर मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल हथियार और वाहन बरामद किए हैं।
२९ जनवरी को शनिधाम कोकिलावन में परिक्रमा करते हुए पैगांव के प्रधान और कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावक रामवीर सिंह की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या से गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया था।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि २१ करोड़ रुपये की ग्रांट को हथियाने के लिए प्रधानी चुनाव में हारे अमोल उर्फ अनमोल पहलवान निवासी पैगांव ने साजिश रची थी कि उप चुनाव होने पर वह जीत जाएगा और ग्रांट को अपने हिसाब से खर्च करेगा।
विज्ञापन
इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी और टोल का ठेका दिलाना तय हुआ था। बुलंदशहर के तीन शूटरों को हायर करके वारदात को अंजाम दिलवाया गया। एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने पुलिस टीम को ५० हजार रुपये का इनाम दिया है।
यह चढ़े हत्थे
- शिवम ठाकुर उर्फ गुंडा निवासी गांव भटौना, गुलावटी बुलंदशहर हाल संजय विहार आवास विकास कॉलोनी हापुड़ (शूटर)
- मोनू जाट उर्फ अजय उर्फ सचिन निवासी खालौर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर (शूटर)
- अमोल उर्फ अनमोल पहलवान निवासी पैगांव, शेरगढ़ (मुख्य साजिशकर्ता)
- रोहताश निवासी पैगांव, शेरगढ़ (साजिशकर्ता)
- दान सिंह निवासी पैगांव, शेरगढ़ (साजिशकर्ता)
यह शूटर है फरार
- सनी उर्फ डमरू निवासी आवास विकास कॉलोनी, हापुड़