{"_id":"67f819c066cadcc2530094aa","slug":"two-parties-clashed-for-rasgulla-attacked-with-sticks-many-injured-mathura-news-c-29-1-mtr1002-380423-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: रसगुल्ले को लेकर जंग का मैदान बन गया विवाह स्थल, चीख पड़ीं महिलाएं और बच्चे...जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: रसगुल्ले को लेकर जंग का मैदान बन गया विवाह स्थल, चीख पड़ीं महिलाएं और बच्चे...जमकर चले लात-घूंसे
Fri, 11 Apr 2025 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 10:46 AM IST
सार
गेस्ट हाउस में रसगुल्ले को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। हालांकि इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के गौरा नगर कॉलोनी में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सगाई समारोह के दौरान खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। रसगुल्ला दुबारा देने की बात पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
विज्ञापन
Trending Videos
गौरा नगर कॉलोनी मार्ग स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम का है, जहां निषाद समाज से जुड़े एक राजमिस्त्री के बेटे की सगाई का आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान जब कुछ मेहमानों ने मिठाई विशेषकर रसगुल्ला दुबारा मांगा तो दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी सी बात ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े के दौरान कुर्सियां भी फेंकी गईं और समारोह स्थल जंग के मैदान में तब्दील हो गया। महिलाओं और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।