{"_id":"654d325c85b303757b084282","slug":"two-parties-clash-in-panighat-area-over-refusal-to-drink-liquor-stone-pelting-mathura-news-c-369-1-mt11004-3509-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: पानीघाट क्षेत्र में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव; शराब पीने से मना करने पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: पानीघाट क्षेत्र में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव; शराब पीने से मना करने पर हुआ था विवाद
Fri, 10 Nov 2023 12:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:15 PM IST
सार
शराब पीने से मना करने पर पानीघाट पर दो पक्षों में विवाद हो गया। ये विवाद इस कदर बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने आठ पर की शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
वृंदावन कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन में पानीघाट क्षेत्र स्थित मौनी बाबा आश्रम के पास शराब पीने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों के बीच लाठी-डंडे चले गए और पथराव हो गया। पुलिस ने मामला शांत कराया और विवाद में शामिल आठ लोगों के विरुद्ध शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की है।
बुधवार देर रात मौनी बाबा की बगीची के पास स्थित भागीरथ सारस्वत के घर के पास पड़ोस के ही कुछ लोग शराब पी रहे थे। इस पर उन्होंने उन्हें रोका और वहां से चले जाने को कहा। इसी बात पर भागीरथ पक्ष और पड़ोस में रहने वाले मोहन पक्ष के बीच विवाद हो गया। शोर सुन दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर आ गए। कुछ ही समय में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए और छतों से ईंट पत्थर फेंकने लगे, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस को देख पथराव करने वाले भाग गए। पुलिस ने विवाद में शामिल दोनों पक्षों के मोहन, मदन, परमानंद, सतेंद, भागीरथ, मोहित, विपिन और सोनू के विरुद्ध शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि पानी घाट पर पड़ोसियों में विवाद हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया और विवाद में शामिल आठ लोगों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।