फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two PAC jawans dismissed for robbing a businessman of silver in Hathras

Mathura News: हाथरस के व्यापारी से चांदी लूटने वाले पीएसी के दो जवान बर्खास्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two PAC jawans dismissed for robbing a businessman of silver in Hathras
मथुरा। हाथरस के व्यापारी से चांदी लूटने वाले दोनों पीएसी जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है। पांच जनवरी की रात दोनों जवानों ने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदात का अंजाम दिया था। चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

सादाबाद (हाथरस) के गोपुरा निवासी चांदी व्यवसायी योगेश कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि चार जनवरी को वह कारोबार के सिलसिले में छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) गए थे। वह अगले दिन रात ढाई बजे पातालकोट एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन पर उतरे, जैसी ही पार्किंग में पहुंचे उन्हें कार सवारों ने पकड़ लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चांदी से भरा बैग और रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने वारदात में शामिल पीएसी के जवान जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव गुद्दर निवासी नरेंद्र, मगोर्रा के गांव रामपुर निवासी लख्मी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पीएसी के जवान नरेंद्र और लख्मी 15वीं वाहिनी, आगरा में तैनात थे। वारदात के बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने विभागीय कार्रवाई के लिए पीएसी के अधिकारियों से पत्राचार किया था। 15वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच में दोनों को कदाचार का दोषी पाया गया है। इसके आधार पर दोनों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed