{"_id":"68e018e38ca9c42aa90c1075","slug":"two-minor-children-reached-mathura-from-gwalior-to-meet-saint-premanand-2025-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Premanand: संत से मिलने की जिद...बच्चे के साथ नाबालिग माैसी ने छोड़ा घर, स्टेशन पर इस हाल में मिले दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Premanand: संत से मिलने की जिद...बच्चे के साथ नाबालिग माैसी ने छोड़ा घर, स्टेशन पर इस हाल में मिले दोनों
Sat, 04 Oct 2025 12:12 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:12 AM IST
सार
दो बच्चों ने संत प्रेमानंद से मिलने के लिए घर छोड़ दिया। दोनों ग्वालियर से मथुरा पहुंच गए। वहीं परिजनों ने अपहरण की आशंका पर पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों बच्चों को स्टेशन से खोज निकाला।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज।
- फोटो : mathura
विस्तार
दो बच्ची संत प्रेमानंद महाराज से मिलने की चाहत में बृहस्पतिवार की रात ग्वालियर से मथुरा आ गए। सूचना पर जीआरपी ने दोनों को रेलवे जंक्शन से सकुशल ढूंढ निकाला। दोनों को ग्वालियर पुलिस की मौजूदगी में परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों के लापता होने के बाद परिजन ने ग्वालियर के एक थाने में अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार को ग्वालियर निवासी 13 वर्षीय किशोरी अपनी बड़ी बहन के 7 वर्षीय बेटे के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए निकल आई। किसी तरह मथुरा जंक्शन पर पहुंच गई। दोनों के लापता होने पर परिजन ने ग्वालियर के गोला का मंदिर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ग्वालियर निवासी 13 वर्षीय किशोरी अपनी बड़ी बहन के 7 वर्षीय बेटे के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए निकल आई। किसी तरह मथुरा जंक्शन पर पहुंच गई। दोनों के लापता होने पर परिजन ने ग्वालियर के गोला का मंदिर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई दी।
विज्ञापन
सूचना पर जीआरपी ने भी रेलवे जंक्शन पर दोनों बच्चों की ग्रुप में प्राप्त फोटो से तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को देर रात दोनों को जीआरपी ने रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 3 से ढूंढ निकाला। इसकी जानकारी ग्वालियर पुलिस को दी गई। देर रात ही ग्वालियर पुलिस और दोनों बच्चों के परिजन मथुरा स्थित रेलवे जंक्शन पहुंचे।
यहां जीआरपी ने आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर दोनों को परिजन को सौंप दिया। जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया की सूचना मिलते ही उन्होंने बच्चों के फोटो ग्रुप में शेयर किए थे, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाई और बच्चों को ढूंढ निकाला।
ये भी पढ़ें-मूर्ति विसर्जन में हादसा: एक साथ जलीं 5 चिताएं...पिता को ढूढ़ते बच्चे, होश खोते परिजन; मंजर देख फट पड़ा कलेजा
ये भी पढ़ें-मूर्ति विसर्जन में हादसा: एक साथ जलीं 5 चिताएं...पिता को ढूढ़ते बच्चे, होश खोते परिजन; मंजर देख फट पड़ा कलेजा