फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two engineering student died in road accident

रफ्तार के कहर में दो छात्रों की मौत

Sun, 21 Dec 2014 12:23 AM IST
ब्यूराे, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूराे, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sun, 21 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
two engineering student died in road accident
आगरा-दिल्ली हाईवे पर जैंत चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दो छात्रों की मौत हो गई। घटना में घायल एक छात्र की हालत गंभीर है। साथी छात्रों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस के समझाने पर छात्र मान गए।
विज्ञापन

 
हाथरस के कस्बा मेंडू के बापू बाजार निवासी सुमित कुमार पुत्र डॉ. रामगोपाल, आजमगढ़ के गांव बिलारी थाना कप्तानगंज निवासी अंशुमान यादव पुत्र महेंद्र कुमार यादव और आगरा के सुलभ पुरम बोदला निवासी अनुज कुमार वरुण पुत्र बिशंभर शनिवार सुबह जैंत में हाईवे स्थित कालेज में बीटेक तृतीय वर्ष कंप्यूटर साइंस की परीक्षा देने आए थे। सुबह 11:30 बजे टेंपो से उतर कर सड़क पार कर स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें रौंद दिया। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को कालेज की एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। इसमें अंशुमान यादव और सुमित ने दम तोड़ दिया। अनुज को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों छात्रों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना से गुस्साए छात्रों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर जैंत, वृंदावन, छाता, हाईवे, गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे छात्र जाम नहीं लगा सके।

कुछ छात्र माहेश्वरी अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे। यहां भी बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। दुर्घटना के बाद कालेज में दुख का माहौल देखते हुए प्रशासन ने चार जनवरी तक स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है। सभी छात्र-छात्राओं को बसों से स्टेशन और बस स्टैंड तक छोड़ा गया।


पोस्टमार्टम हाउस पर तीन थानों की फोर्स
हाईवे पर कार की टक्कर से दो छात्रों की मौत के बाद गुस्साए सैकड़ों छात्र पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। छात्रों की मंशा भांप कर पुलिस अधिकारियोें ने पोस्टमार्टम हाउस पर थाना सदर बाजार, कोतवाली, गोविंद नगर थाना और रिजर्व पुलिस लाइन की फोर्स तैनात कर दी थी।


इकलौता बेटा था सुमित
हाथरस के कस्बा मेंडू निवासी डा. रामगोपाल का पुत्र सुमित कुमार पिता का इकलौता बेटा था। पोस्टमार्टम हाउस पर आए डा. रामगोपाल ने बताया कि सुमित से छोटी उसकी बहन वैशाली कक्षा 11 मेें पढ़ती है। सुमित कालेज हॉस्टल में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed