फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two doctor brothers and family members beaten up, firing done

Mathura News: दो डॉक्टर भाइयों व परिजन से मारपीट के बाद फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two doctor brothers and family members beaten up, firing done
मथुरा। मारपीट में घायल। - फोटो : mathura
मथुरा। बरसाना से क्लीनिक बंद कर लौट रहे छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव धमसींगा निवासी बाइक सवार 2 भाइयों को पहले रास्ते में राेका गया। इसके बाद गांव में पहुंचकर उनके घर जाकर फायरिंग और परिवार के लोगों से मारपीट की गई। इस घटना में एक शख्स को गोली लगी और दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जयनारायण व देवकी नंदन मंगलवार रात बरसाना से क्लीनिक बंद करके घर लौट रहे थे। नगला बंजारा के पास नशे में धुत 3 लोगों ने बाइक रुकवाई और हाथापाई की। घर पहुंचने पर सूचना 112 नंबर पर दी तो थाने आने के लिए कहा गया। इसी बीच 8 से 10 लोग घर पहुंचे। यहां भी हाथापाई के बाद फायरिंग कर दी गई। घटना में परसराम के जबड़े में गोली जा लगी है। वहीं हाथापाई में जयनारायण, धर्मेंद्र के सिर में चोट आई। दो महिलाओं को भी चोटें आईं हैं। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि मामले में दो नामजद और 8- 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की खोज की जा रही है।

मथुरा। मारपीट में घायल।

मथुरा। मारपीट में घायल।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed