{"_id":"57fcfea64f1c1b112628ea08","slug":"two-died-one-injured-in-an-accident-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिए।
थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव सौंख निवासी ऋषि (45) सोमवार देर रात अपने घर के पास ही किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायलावस्था में ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए भरतपुर ले जा रहे थे। रास्ते में नौधरा के समीप उन्होंने दम तोड़ दिया।
दूसरा हादसा सोमवार रात थाना हाईवे क्षेत्र के नरहौली चौराहे के समीप हुआ। स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार ओमप्रकाश (55) निवासी सिहोरा, थाना जमुनापार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के सहयोग से लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एक अन्य हादसा सौंख में मंगलवार को जाननपट्टी-सौख रोड पर हुई। यहां दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में थाना नौहझील के गांव महरेला निवासी दिनेश और उनके भाई राकेश और एक अन्य युवक है। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया।