फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two died on expressway due to fog

एक्सप्रेसवे पर कोहरे से कोहराम, दो की मौत

Thu, 01 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 01 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
two died on expressway due to fog
माइल स्टोन-81 और माइल स्टोन-124 के समीप हादसे - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को कोहरे के चलते दस से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसों में सुमित नारायण (50 वर्ष) निवासी रामनगर (इटावा) और दुर्वेश पुत्र रघुवंश निवासी घड़िया, करहल (मैनपुरी) की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में चार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात को आलम बाग डिपो की वॉल्वो बस दिल्ली से सवारियां लेकर आगरा की ओर जा रही थी। सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन-81 के पास कोहरे में दिखाई न देने पर चालक बस रोक कर किनारे से लगाने जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद बस में सवार कुछ यात्री बाहर निकल आए। तभी पीछे से आ रहा दूसरा कंटेनर इन यात्रियों को चपेट में लेता हुआ बस में घुस गया। 
विज्ञापन


हादसे में सुमित नारायण (50 वर्ष) निवासी रामनगर (इटावा) की कंटेनर और बस के बीच में बुरी तरह फंसने से मौत हो गई। सुरेश निवासी नखलोनी (भिंड), रामरतन निवासी मजनठ (भिंड), प्रदीप निवासी जसवंत नगर (इटावा) सहित कई यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नोएडा की ओर से आ रही प्राइवेट बस, इनोवा कार, स्विफ्ट कार, इंडिगो कार, लोडिंग टेंपो और जायलो कार सहित 12 वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। घने कोहरे में घायल मदद के लिए घंटों चीखते और तड़पते रहे। डेढ़ घंटे बाद पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी एंबुलेंस और क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे। बस और कंटेनर में फंसे सुमित नारायण के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम गृह भेजा गया।

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल, वृंदावन भेज दिया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा कर आवागमन सुचारु कराया गया। 
उधर, ग्राम हथौंड़ा के समीप माइल स्टोन-124 के समीप कोहरे के चलते छह से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें स्विफ्ट कार सवार दुर्वेश पुत्र रघुवंश निवासी घड़िया, करहल (मैनपुरी) की मौके पर मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को आगरा के हास्पिटल में दाखिल कराया गया है।


ये हुए घायल
घायलों में अंशुल राजपूत निवासी सिकंदरा (कानपुर), विनय निवासी औरेया, अरविंद सिंह निवासी भिंड, सोबरन सिंह निवासी भिंड, भूरे सिंह निवासी भिंड, सुधीर निवासी दिलशाद गार्डन (दिल्ली), गुड्डू निवासी दिलशाद गार्डन (दिल्ली), आरिफ निवासी अमेठी, सरवन निवासी दरभंगा (बिहार), वसीम निवासी सरेनी (रायबरेली), सुनील निवासी कश्मीरी गेट (दिल्ली), बिजेंद्र निवासी औरेया, जितेंद्र निवासी औरेया, संजय, यशपाल, जया, संजना, मेघा, अमन, राधा, विजय एवं गोलू निवासी नांगलोई (दिल्ली) शामिल हैं। 

ये वाहन भी टकराए
वॉल्वो बस यूपी 32 डीएल 5765
ट्रक कंटेनर एचआर 55 क्यू 7624
ट्रक कंटेनर एचआर 55 वी 0603
प्राइवेट बस एमपी 30 आर 0551
इंडिगो कार डीएल 1 वाईसी 9406
जायलो कार एचआर 51 एक्यू 4281
स्विफ्ट कार डीएल 6 बीके 3300
लोडिंग टेंपो यूपी 16 सीटी 3446
इनोवा कार यूपी 78 बीवी 9765
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed