{"_id":"63fa57d40d4c4e83c90ab734","slug":"two-died-in-accident-mathura-news-mtr528283586-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हाईवे किनारे खडे़ ट्रक में पीछे से टकराया कंटेनर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हाईवे किनारे खडे़ ट्रक में पीछे से टकराया कंटेनर, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुंहा (मथुरा)। दिल्ली-आगरा हाईवे पर जीएलए यूनिवर्सिटी के सामने खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची जैत थाने की पुलिस ने गैस कटर की मदद से कंटेनर को काटकर मृतकों के शव बाहर निकाला। हादसा शनिवार सुबह 5.30 बजे हुआ।
दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहा कंटेनर हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में आगे खड़े ट्रक में रखे लोहे के पाइप कंटेनर के चालक व क्लीनर के शरीर में होकर पार हो गए। मृतकों की पहचान चालक मोहम्मद शाहून खान (43) रूपवास, अलवर और क्लीनर राजकुमार (20) निवासी पाटा, अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने कंटेनर व ट्रक को क्रेन की मदद से थाने ले जाकर खड़ा करा दिया।
प्रभारी निरीक्षण अरुण कुमार पंवार ने बताया कि कंटेनर जिस कंपनी का था, वहां फोन कर हादसे की जानकारी दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हाईवे पर ट्रक में पीछे से कंटेनर घुसने से चालक व क्लीनर की मौत हो गई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। हाईवे किनारे गलत तरीके से खड़े होने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खड़े वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान
जैंत थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे खड़े वाहन दिन रोज हादसों को न्योता दे रहे हैं। चालक-क्लीनर बड़े वाहनों को हाईवे किनारे खड़े कर आराम करने इधर-उधर ढाबों पर चले जाते हैं। इससे तेज गति में आते वाहन अक्सर इनसे टकरा जाते हैं। जैंत से लेकर चौमुहां तक हाईवे किनारे व ढाबों के सामने दिन-रात ऐसे वाहनों का मिलना आमबात है। जैंत पुलिस इन वाहनों को हटाना तो दूर ढाबा संचालकों से हाईवे किनारे वाहनों को खड़े न करने की हिदायत देना भी जरूरी नहीं समझती है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि प्रतिदिन ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
एक सप्ताह पहले भी दो की गई थी जान
एक सप्ताह पूर्व चौमुंहा हाईवे पर खडे़ ट्रक में ऑटो टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए थे। उनका आज भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऑटो सवार ये लोग राजस्थान के कामां से यमुना नदी से जल भरने वृंदावन जा रहे थे।