{"_id":"607f1c918ebc3e8db97d1dfe","slug":"two-days-ago-the-dead-man-s-body-was-found-in-the-drain-of-the-farm-mathura-news-agr489268854","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पूर्व गायब युवक का खेत की नाली में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पूर्व गायब युवक का खेत की नाली में मिला शव
विज्ञापन
कन्हैया (फाइल फोटो)
- फोटो : MATHURA
छाता(मथुरा)। तहसील के गांव खायरा से दो दिन पूर्व गायब हुए युवक का शव मंगलवार की सुबह खेत की नाली में पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। युवक अपने गांव में झगड़ा होने के चलते एक माह से अपनी बुआ के यहां रह रहा था।
कन्हैया (18 वर्ष) पुत्र राजू निवासी बलदेव अपनी बुआ गुड्डी पत्नी नटवर निवासी खायरा के यहां एक माह से रह रहा था। नटवर के पुत्र मुकेश ने बताया कि दो दिन पहले शाम को मैं तथा कन्हैया खेत से लौट रहे थे। रास्ते में कन्हैया दुकान से सामान लेने के लिए रुक गया और मैं घर चला आया। काफी समय तक जब कन्हैया घर नहीं लौटा तो उन्होंने इधर-उधर उसकी तलाश की। काफी तलाश करने के बाद भी कन्हैया नहीं मिला। उन्होंने इसकी सूचना थाना छाता कोतवाली को दी।
गुमशुदगी की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया था। मोहन कुम्हेरिया के खेतों को जाने वाली नाली में मंगलवार को कन्हैया का शव मिला। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर एसपी देहात श्रीश्चंद, सीओ जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर रवि त्यागी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
एसपी देहात ने बताया है कि खायरा के जंगल में कन्हैया पुत्र राजू निवासी बलदेव का शव मिला है। थाना छाता में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।
बता दें कि कुछ दिन पहले कन्हैया और उसके गांव के राहुल का आपस में झगड़ा हो गया था। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। झगड़े की वजह से ही कन्हैया अपनी बुआ के यहां खायरा में रह रहा था। दो दिन पहले अचानक वह गायब हो गया। आज उसका शव खेतों पर नाली में पड़ा मिला है। प्रेम सिंह ने बताया कि उसके साथ पहले मारपीट की गई है। इसकी वजह से उसके हाथ-पैर टूटे हुए थे। उसके ऊपर तेजाब छिड़का हुआ था। गले में गमछे का फंदा लगा मिला है। गांव वालों ने प्रशासन से इस मामले के शीघ्र खुलासे एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है