फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two criminals arrested in encounter

Mathura News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested in encounter
शेरगढ़ (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव दलोंत के बंबे पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घायल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को इनकी काफी समय से तलाश थी। हर बार वह पुलिस को चकमा देकर भाग जाते थे।
विज्ञापन

थाना पुलिस गश्त पर थी, तभी उसे बदमाशों के क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना मिली। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। गांव दलोंत में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। बदमाशों ने पुलिस को देख उस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश टांग में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में कानूनी कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए बदमाश थाना बरसाना क्षेत्र के गांव शिवाल निवासी विनोद और गांव बिलौदा निवासी बन्नो उर्फ बनवारी शामिल हैं। आरोपियों से 1 तमंचा, 4 कारतूस, सफेद धातु के जेवरात और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed