{"_id":"648613be1a9b29ce84005bf4","slug":"two-brothers-nominated-for-shooting-wife-and-lover-mathura-news-c-160-1-sagr1034-120-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पत्नी और प्रेमी को गोली मारने के मामले में दो भाई नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पत्नी और प्रेमी को गोली मारने के मामले में दो भाई नामजद
विज्ञापन
कोसीकलां। गांव जाव में युवक ने पत्नी व उसके प्रेमी को गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शैलेष पांडेय ने देर रात गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।
गांव निवासी कृष्ण का विवाह कुछ समय पूर्व हुआ था। बाद में दंपती के मध्य दरार आने पर युवती कुछ समय से गांव के देशराज के साथ रहने लगी। यह बात कृष्ण को अच्छी नहीं लगी। उसने दोनों को अलग-अलग रहने की चेतावनी दी। दोनों नहीं माने तो उनको रास्ते से हटाने की सोच ली। शनिवार की शाम करीब आठ बजे पत्नी और उसका प्रेमी देशराज घर में थे। तभी कृष्ण अपने साथी रिंकू के साथ वहां पहुंच गया और दोनों पर फायरिंग कर दी।
इससे एक गोली देशराज के सीने में और युवती के हाथ में लगी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए केडी मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट देशराज के भाई ओमप्रकाश पुत्र भंवर सिंह ने नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीम लगाई गई हैं। संवाद