फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two bikes collided, one youth died, four injured

Mathura News: युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, one youth died, four injured
गोवर्धन। कस्बा के देवसेरस रोड पर वात्सल्य स्कूल के सामने दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देर रात संजू (23) निवासी गांठौली साथी देवेंद्र और पुनीत के साथ बाइक पर मिलने वाले की शादी में शामिल होने जा रहा था। रात 11 बजे वात्सल्य स्कूल के मोड़ पर पीछे से बाइक पर आते रामू और लक्ष्मण निवासीगण मलसराय की बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। पांचों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। संजू का सिर सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गया। पुलिस घायलों को सरकारी अस्पताल ले गई। घायलों की गंभीर हालत देख परिजन मथुरा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने संजू को मृत घोषित कर दिया।

संजू के पिता डॉ. राम भरोसी ने बताया कि संजू की शादी 17 फरवरी को गांव अहमल में होनी थी। अनहोनी ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। अन्य घायलों में देवेंद्र पुत्र दम्मो, पुनीत पुत्र पुरुषोत्तम निवासी गांठौली, रामू पुत्र जगदीश, लक्ष्मण पुत्र परशुराम निवासी मलसराय थाना गोवर्धन का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed