{"_id":"63b086ae0caf936bec1b186b","slug":"two-bike-riders-killed-in-collision-with-unknown-vehicle-mathura-news-mtr5270488161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, आरोपी गाड़ी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, आरोपी गाड़ी लेकर फरार
Sun, 01 Jan 2023 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:30 AM IST
सार
मांट थाना क्षेत्र में साल के अंतिम दिन तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
हादसा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के समीप सुरीर-मांट मार्ग पर हुआ। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में दोनों ने तड़पकर दम तोड़ दिया। राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों के मृत होने की पुष्टि की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।