{"_id":"624b07f3ec87110902565a9b","slug":"two-bighas-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-due-to-electric-spark-mathura-news-mtr5155237145","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जल कर राख
विज्ञापन
गोवर्धन। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने पर उठी चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दो बीघा खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। फायरब्रिगेड एक घंटे देर से पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
सोमवार को गांव पलसों में विद्युत उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। आग की चिंगारी कन्हैया डीलर के गेहूं के खेत में गिरने से आग लग गई। खेत से उठती आग की लपटों को देख ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। पीड़ित किसान कन्हैया डीलर ने बताया कि हाइटेंशन लाइन से आग की चिंगारी गेहूं के खेत में गिरने से आग लगी है।
इसकी सूचना पुलिस, फायर और विद्युत निगम को दी गई। कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पलसों विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ विशंभर गौतम ने बताया कि अचानक लाइन में फाल्ट हुआ था, हो सकता चिंगारी गिरने से आग लगी हो। अधिकारियों को सूचना दे दी है।