फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two arrested for misappropriation of 80 bigha land

Mathura News: .80 बीघा जमीन की हेराफेरी में दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for misappropriation of 80 bigha land
मथुरा- पुलिस हिरासत में खड़े आरोपी भूरा गुर्जर, जमुना प्रसाद।

विज्ञापन

राधाकुंड (गोवर्धन)। कानपुर नगर क्षेत्र के भूमाफिया ने राधाकुंड के भूमाफिया से मिलकर किसानों की बिना जानकारी के 80 बीघा बेशकीमती खेती की जमीन का इकरारनामा लिखवा लिया। पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जुलाई माह में राधाकुंड निवासी चंद्र विनोद कौशिक, प्रमोद, रमाकांत, मोहर पाल, रमेश, सुरेश, अनिल, दुर्गा, भोला, श्रीचंद, ज्ञानचंद, मानसिंह, बाबूलाल, कुंजीलाल, बृज बिहारी मिश्रा ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। बताया कि जमुना प्रसाद उर्फ कलुआ निवासी मिश्रान मोहल्ला राधाकुंड और भान सिंह उर्फ भूरा निवासी नगला सपेरा गोवर्धन ने जालसाजी कर खेती की जमीनों का फर्जी तरीके से इकरारनामा लिखवा लिया है। किसान गोपाल बाबू की संयुक्त तहरीर पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के आदेश पर गोवर्धन थाने में भान उर्फ भूरा गुर्जर और जमुना प्रसाद समेत वीरेंद्र यादव पुत्र सिद्धनाथ यादव निवासी-सी बख्तोरिया कानपुर नगर, राहुल सिंह कुशवाह पुत्र रामशरण सिंह निवासी 1363बी-पुरानी बस्ती नोबस्ता कानपुर नगर, योगेंद्र कुमार प्रजापति पुत्र राम बली प्रजापति निवासी एलआईजी-299 जरोली, कानपुर व सुखराम यादव निवासी कानपुर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

गोवर्धन थानाध्यक्ष विनोद बाबू मिश्रा, चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि भान उर्फ भूरा गुर्जर हाल निवासी राधाकुंड रामलीला में काम करता है। लीला मंचन के दौरान कानपुर के लोगों से उसकी दोस्ती हो गई। भूरा ने जमुना प्रसाद के सहयोग से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कानपुर नगर निवासी वीरेंद्र यादव, योगेंद्र प्रजापति, सुखराम यादव, राहुल सिंह कुशवाह के लिए एक दर्जन से अधिक किसानों की 80 बीघा खेती की जमीन का इकरारनामा करा दिया। बुधवार को पुलिस ने मास्टर माइंड भान उर्फ भूरा गुर्जर और जमुना प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई शैलेंद्र शर्मा, सर्वेश सिंह, महेंद्र, योगेंद्र किशोर, यशवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूरा गुर्जर और जमुना प्रसाद ने कानपुर नगर के रहने वाले लोगों के साथ मिलकर 80 बीघा जमीन का किसानों की बिना जानकारी के इकरारनामा कराया था, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
-राम मोहन शर्मा, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed