फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two and half crore from mathura municipality

गालीगलौज के पीछे ढाई करोड़ का खेल

Sat, 07 Jan 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 07 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
two and half crore from mathura municipality
Fraud
मथुरा नगर पालिका के एई और जेई के विवाद में ढाई करोड़ के एसटीपी संचालन का खेल सामने आ रहा है। इसमें 37 लाख रुपये का सिल्ट सफाई का टेंडर भी है, जिसके लिए एई से अनुमोदन भी नहीं लिया गया है। अब इसकी शिकायत शासन तक पहुंच रही है।
विज्ञापन


यमुना प्रदूषण नियंत्रण के लिए मथुरा नगर पालिका प्रति वर्ष करीब ढाई करोड़ से ज्यादा खर्च करती है। इसके बावजूद एसटीपी और एसपीएस का संचालन ठप रहता है। यह खुद डीएम और यमुना कार्य योजना के नोडल अधिकारी सहित निकाय प्रभारी भी देख चुके हैं। स्थिति वर्षों से ज्यों की त्यों है।
विज्ञापन


ठेकेदार और पालिका अफसरों  के बीच एसटीपी संचालन के नाम पर बजट का बंदरबांट हो रहा है। बीते सप्ताह एसटीपी संचालन को लेकर एई जलकल केआर सिंह और जेई मुंशीलाल के बीच गालीगलौज हुई है। इसके पीछे यमुनापार एसटीपी की 37 लाख रुपये से होने वाली सिल्ट सफाई का टेंडर है जिसके लिए ईओ ब्रजेश कुमार और जेई मुंशीलाल ने एई केआर सिंह की सहमति भी नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दिसंबर माह में अपर निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय ने प्रदूषण संबंधी दिल्ली की टीम के साथ यमुनापार एसटीपी का निरीक्षण किया था। यहां पालिका द्वारा संचालित एसटीपी सिल्ट से भरे मिले थे। ईओ ने कहा था कि इनकी सफाई कराई जाएगी। इस पर अपर निदेशक ने सफाई के बजाय इस एसटीपी को जल निगम के एसटीपी से जोड़ने के निर्देश दिए थे। इस आदेश के बावजूद पालिका ने 37 लाख रुपये को ठिकाने लगाने की तैयारी कर ली जो विवाद का कारण बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed