फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two accused arrested for attacking house in Shergarh

शेरगढ़ में घर पर हमला करने वाले दो आरोपी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attacking house in Shergarh
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने दो हमलावरों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा छह हमलावरों की तलाश में शेरगढ़ पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

२० फरवरी को शेरगढ़ की हरिजन बस्ती में झाड़ू लगा रही महिला से विशेष समुदाय के युवकों ने अपशब्द कहे थे। विरोध करने पर महिला के घर पर ईंट-पत्थर से हमला करके युवकों ने हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाई थी। हमले में महिला, उसका पति और बेटा घायल हो गए थे।
हालांकि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके दबिश दी थीं। शेरगढ़ पुलिस ने हमलावरों के घर पर दबिश देकर आसू और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा शाहरुख, रहीस, भूरा, राजू, मुन्ना, शोहेब की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। थाना प्रभारी अरुण कुमार पंवार ने बताया कि आसू और सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

सीसीटीवी को भी खंगाल रही है पुलिस
हरिजन बस्ती से शेरगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए थे। पुलिस इन सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इनमें नामजदों के अलावा अन्य हमलावरों की चिन्हित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियात के लिए मुस्तैद पुलिस
दो समुदाय के मध्य हुई इस घटना के बाद सोमवार को भी एहतियात के लिए हरिजन बस्ती में पुलिस बल तैनात रहा। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि एहतियात के लिए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed