{"_id":"5ddc176b8ebc3e547f592c54","slug":"trying-for-loot-mathura-news-agr41702155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज से भरी पिकअप लुटने से बची, पुलिस दबोचा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज से भरी पिकअप लुटने से बची, पुलिस दबोचा बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख (मथुरा)। मथुरा की अनाज मंडी से जौ की फसल का बीज लेकर पिकअप से ओल लौट रहे ड्राइवर को लूटने की कोशिश की। जबरन पिकअप में सवार हुए दो बदमाशों ने ड्राइवर पर तमंचा तान दिया। लुटने से पहले ही ड्राइवर ने मालिक को फोन कर दिया। इस दौरान जाजनपट्टी के पास ग्रामीणों ने पिकअप घेर ली। इसी बीच एक बदमाश भाग खड़ा हुआ, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस के सुपुर्द किया।
थाना फरह के गांव गढ़ी रामबन निवासी अनिल चौधरी की ओल में बीज की दुकान है। पिकअप का ड्राइवर सईद खां रविवार देर शाम मथुरा की अनाज मंडी से जौ लेकर ओल के लिए चला। रास्ते में दो बदमाश सवारी के रूप में पिकअप में सवार हो गए। कुछ दूर चलने पर दोनों ने ड्राइवर पर तमंचा तान दिया। ड्राइवर से भरतपुर की तरफ गाड़ी बढ़ाने के लिए कहा। ड्राइवर को डराने के लिए बदमाशों ने फायर भी किए।
ड्राइवर ने गाड़ी चलाते हुए मालिक अनिल चौधरी को फोन कर दिया। जाजनपट्टी चौराहे पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पिकअप को घेर लिया तो बदमाश भागने लगे। इसी बीच एक हत्थे चढ़ गया, जबकि दूसरा भाग खड़ा हुआ। प्रभारी निरीक्षक रोहन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर बदमाश हरेंद्र निवासी हथैनी(भरतपुर) को पकड़ा तमंचा समेत पकड़ा है।