फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   truck loaded with LPG cylinders overturned on highway

UP: एलपीजी सिलिंडर से भरा ट्रक पलटा...हाईवे पर फैल गई दहशत, एक घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन

Wed, 25 Jun 2025 08:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 25 Jun 2025 08:43 PM IST
सार

सामने अचानक वाहन आने पर चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक पलट गया। घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन यदि कोई सिलिंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
truck loaded with LPG cylinders overturned on highway
हाईवे पर पलटा ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज के सामने बुधवार की दोपहर एलपीजी सिलिंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने के कारण सड़क पर एलपीजी के सिलिंडर बिखर गए। इससे ट्रक के पीछे चलने वाले वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गए। ट्रक पलटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को एक ओर किया और वाहनों का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बुधवार की दोपहर एक बजे के करीब सचदेवा कॉलेज के समीप रिफाइनरी से एलपीजी सिलिंडर भरकर आगरा के फतेहाबाद जा रहा ट्रक पलट गया। ट्रक में 400 के करीब घरेलू एलपीजी सिलिंडर भरे थे। ट्रक के सामने अचानक कोई वाहन आने के कारण चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने के चलते कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन यदि कोई सिलिंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही ट्रक पलटा उसके पीछे चल रहे वाहन चालकों ने जैसे-तैसे अपने वाहन रोके। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और हाईवे पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को एक ओर किया और हाईवे पर बिखरे पड़े एलपीजी सिलिंडर को एकत्रित करके एक ओर रखा। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।

 
विज्ञापन

रिफाइनरी के कार्यवाहक सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर में ट्रक पलटने की सूचना मिली थी। थाना पुलिस को भेजा और ट्रक को हाईवे से हटाकर किनारे कराया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed