फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by not getting justice, former captain pleaded for euthanasia

Mathura News: शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन राकेश के पिता का दर्द, डीएम को देंगे ज्ञापन; इच्छा मृत्यु की मांग

Mon, 30 Sep 2024 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 10:27 AM IST
सार

शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन राकेश के पिता पूर्व कैप्टन हरिहर शर्मा आज जिलाधिकारी से मिलेंगे। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारी फसल बीमा योजना के आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसलिए इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे

विज्ञापन
Troubled by not getting justice, former captain pleaded for euthanasia
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा - फोटो : istock

विस्तार

मथुरा में शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन राकेश के पिता पूर्व कैप्टन हरिहर शर्मा सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारी फसल बीमा योजना के आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ा ये मामला करीब दो साल पुराना है। कैप्टन हरिहर शर्मा ने प्रकरण में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। कैप्टन शर्मा ने बताया कि उनकी शिकायत पर सीएम कार्यालय ने डीएम को जांच के निर्देश दिए थे। इस पर जिला कृषि अधिकारी से मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में बीमा क्लेम की रकम चार लोगों के खातों में हस्तातंरित होने की बात उजागर हुई थी।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में सभी दोषी पाए गए थे। इसके बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस पर अपर मुख्य सचिव कृषि ने खसरा नंबर 287 की फसल क्षति का बीमा क्लेम करने वाले तथाकथित कृषकों से वसूली के निर्देश दिए। आरोप है कि 11 महीने बीतने पर भी शासनादेश का अनुपालन नहीं किया गया है। ऐसे में परेशान होकर वह डीएम को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed