फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by financial crisis, couple commits suicide by hanging

UP: कमरे में सोते रहे तीन मासूम, मां-बाप फांसी पर झूल गए...सामने आई ये वजह

Sat, 30 Nov 2024 02:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2024 02:48 PM IST
सार

मथुरा के फरह में दंपती ने फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
Troubled by financial crisis, couple commits suicide by hanging
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान दंपती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी मानी जा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया है कि परख के जुड़ावी गांव के रहने वाले पति कृष्णवीर (27) और पत्नी प्रवेश (25) दोनों मुर्गी फार्म चलाते थे। रविवार को पत्नी ने पति से एक भैंस खरीदने को कहा। इसी दौरान दोनों में पहले से लिए आठ लाख के कर्ज को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद क्या हुआ, किसी को कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन


सुबह-सुबह दोनों के शव घर के पीछे पेड़ पर फंदे पर लटके मिले। लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवार के लोगों से बात भी की, लेकिन कोई कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। माता-पिता की मौत के बाद इन मासूमों की जिम्मदारी कौन उठाएगा। वहां मामले में थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed