{"_id":"6b033ead221a1aba4e01b8f8","slug":"tree-removal-begins-on-the-four-lane-project-route-mathura-news-c-369-1-mt11023-156297-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फोरलेन परियोजना के रास्ते से पेड़ हटना शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फोरलेन परियोजना के रास्ते से पेड़ हटना शुरु
विज्ञापन
मथुरा। दस साल से अटकी कोसी-गोवर्धन-सौंख-मथुरा-राया फोरलेन परियोजना के रास्ते में बाधक पेड़ों का कटान रविवार से शुरू हो गया। पहले कदंब और फिर नीम का पेड़ काटकर शुरुआत की गई। परियोजना के तहत कुल 2777 पेड़ काटे जाने हैं। इनमें निजी भूमि के 1355 पेड़ों का कटान पीडब्ल्यूडी, जबकि संरक्षित वन भूमि के 1422 पेड़ों का कटान वन विभाग कराएगा।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड 86.913 किलोमीटर लंबे मार्ग का 786.74 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराएगा। मार्ग को कोसीकलां से नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, सौंख और मथुरा होते हुए राया कट तक फोरलेन बनाया जाना है। वर्ष 2016 में करीब 498 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत परियोजना पेड़ों के कटान की अनुमति नहीं मिलने से करीब एक दशक तक अटकी रही। शुरुआत में 9127 पेड़ों के कटान की जरूरत थी। बाद में डिजाइन में बदलाव कर संख्या घटाकर 2777 कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2026 में कटान की अनुमति दी थी। इसके बदले 27,770 पौधे ततरौता गांव में लगाए जाएंगे। वन विभाग को इनका दस साल तक संरक्षण करना होगा।
वर्जन
केएनबीजी फोरलेन निर्माण में बाधक निजी भूमि के 1355 पेड़ों का कटान सुप्रीम कोर्ट की अनुमति पर शुरु हो गया है। इससे 10 वर्ष पुरानी परियोजना अब जल्द पूरी हो जाएगी। -गुलवीर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी