{"_id":"6849d8781641e332b10df279","slug":"trains-are-full-in-this-scorching-heat-passengers-health-is-deteriorating-mathura-news-c-369-1-mt11008-130919-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भीषण गर्मी में ट्रेनें फुल, बिगड़ रही यात्रियों की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भीषण गर्मी में ट्रेनें फुल, बिगड़ रही यात्रियों की तबीयत
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : mathura
मथुरा। भीषण गर्मी में ठसाठस भरकर चल रहीं ट्रेनों में यात्रियों की हालत बिगड़ रही है। जंक्शन पर रोजाना दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों में कंट्रोल रूम में इमरजेंसी कॉल करके प्राथमिक उपचार लिया जा रहा है। यात्रियों के साथ गाड़ी में तैनात स्टाफ भी गर्मी की चपेट में आ रहा है।
रेलवे जंक्शन पर रोजाना अप-डाउन लाइन पर 400 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। इन ट्रेनों में डाउन लाइन आगरा की ओर जाने वाली 66 ट्रेनों का ठहराव जंक्शन पर होता है। इसके साथ ही अप लाइन पर 65 ट्रेनों का ठहराव जंक्शन पर किया जाता है। इन ट्रेनों में स्लीपर और जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी में परेशान होना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों को भूतेश्वर स्टेशन के पास आउटर पर रोकना पड़ता है। इन ट्रेनों के रुकने से यात्री गर्मी में परेशान होते हैं।
जंक्शन पर बुधवार को आने वाली सुशासन एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से लेट थीं। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर इंतजार करना पड़ा। वहीं, ड्यूटी पर तैनात जीआरपी, आरपीएफ के साथ टीटीई गर्मी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
-- -
प्रतिदिन कंट्रोल रूम में आ रहीं शिकायतें
ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की गर्मी में तबीयत बिगड़ने के बाद वह कंट्रोल रूम में फोन करके जानकारी दे रहे हैं। सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन के मरीज हैं। इसके बाद गर्मी में गलत खानपान से उल्टी भी यात्रियों को हो रही है।
अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध
रेलवे जंक्शन स्थित अस्पताल में तैनात डॉ. ऋषभ सिंह ने बताया कि रोजाना 5 से 6 यात्रियों के सफर के दौरान तबीयत बिगड़ने की सूचना कंट्रोल रूम के नंबर पर मिलती है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज लंबी दूरी की यात्रा करने वाले हैं, जिनकी गलत खानपान के कारण तबीयत खराब हो रही है। अस्पताल में सभी दवाएं और ओआरएस भी उपलब्ध है।