फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   train accident

कासगंज-अछनेरा पैसेंजर सांड़ से टकराई, इंजन फेल

Sun, 03 Nov 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
train accident
फोटो-35-36 राया में इंजन में सांड़ के फंसने से रुकी रेलगाड़ी। - फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। कासगंज से अछनेरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रविवार को सोनई से राया के बीच ट्रैक पर आए सांड़ से टकरा गई। सांड़ इंजन के नीचे फंस जाने से ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इससे करीब तीन घंटे तक पैसेंजर ट्रैक पर खड़ी रही। यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। इस दौरान मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन से गुजरने वाली मालगाड़ी समेत चार ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब सात बजे कासगंज के अछनेरा जाने वाली 55337 पैसेंजर ट्रेन जैसे ही सोनई रेलवे स्टेशन से राया की ओर बढ़ी। गांव पिरसुआ के निकट एक सांड़ रेलवे ट्रैक पर आ गया और ट्रेन उससे टकरा गई। टक्कर से सांड़ इंजन के नीचे फंस गया। इस कारण से इंजन का गैस पाइप फट गया और ट्रेन ट्रैक पर रुक गई। काफी मशक्कत के बाद भी चालक इसे ठीक नहीं कर सका तो इसकी सूचना रेलवे के कंट्रोल रूम को दी गई। सोनई स्टेशन प्रभारी हेमराज मीना भी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर, सिंगल लाइन होने के कारण इस ट्रैक का आवागमन ठप हो गया। इसके बाद हाथरस की ओर से दूसरा इंजन मौके पर भेजा गया, जो पैसेंजर ट्रेन को वापस पीछे खींचकर सोनई ले गया। इसके बाद सोनई स्टेशन पर इंजन बदला गया और सुबह 10 बजे ट्रेन को मथुरा की ओर रवाना किया गया। इस दौरान यात्री बहुत परेशान रहे।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहीं प्रभावित
भरतपुर-कासगंज पैसेंजर एक घंटा देर से चली
कासगंज-आगरा फोर्ट पैसेंजर एक घंटा देरी से चली
अछनेरा-कागसंज पैसेंजर दो घंटे देरी से चली
एक मालगाड़ियां भी स्टेशन पर रोकी गई
रेलवे का प्रयास ट्रैक को सुरक्षित करने का है। इसके लिए बाउंड्रीवाल भी की जा रही है। इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। सोनई-राया के बीच कासगंज-अछनेरा पैसेंजर इसी कारण फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हेमराज मीना, सोनई स्टेशन प्रभारी
किसी की ट्रेन छूटी तो कोई घर लौट गया, फंस गया परिक्रमार्थियों का दल
राया। कासगंज-अछनेरा पैसेंजर का इंजन खराब होने के कारण इस ट्रैक पर यातायात रुकने से आसपास के स्टेशनों पर आपाधापी का दौर रहा। इससे राया, मथुरा, मुरसान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया। करीब तीन घंटे के व्यवधान के चलते कासगंज-अछनेरा पैसेंजर में सवार यात्री बेहद परेशान नजर आए। किसी को आवश्यक कार्य से जयपुर जाना था तो कोई दिल्ली एम्स में दवा लेने जा रहा था। कई लोगों ने ट्रेन छोड़कर सड़क मार्ग का भी सहारा लिया। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को थी, जिन्हें मथुरा से दिल्ली सहित अन्य स्थानों के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। इस घटना के कारण उनकी दूसरी ट्रेन भी छूट गई। सिकन्द्राराऊ से जयपुर जा रहे रोहित उपाध्याय ने बताया कि उन्हें इस ट्रेन के माध्यम से जयपुर के लिए मथुरा से दूसरी ट्रेन पकड़नी थी, जो छूट गई। मुरसान निवासी रंजित अपने परिवार के साथ जयपुर जा रहे थे, लेकिन ट्रेन के बीच में रुकने से उन्होंने वापसी का रुख किया। ट्रेन में रखा सामान सड़क तक पहुंचाने में बहुत दिक्कत हुई है। कासगंज निवासी मीना मिश्रा ने बताया कि वह दवा लेने के लिए दिल्ली जा रही थीं, ट्रेन तीन घंटे लेट होने से वह दिल्ली न जाकर घर वापस लौट गईं। वहीं, कासगंज से गोवर्धन की परिक्रमा करने आया 32 महिला श्रद्धालुओं का दल भी परेशान नजर आया। इस दल में शामिल चंद्रवती ने बताया कि साथियों के साथ मैजिक में बैठ कर मथुरा जाना पड़ा।

नहीं पहुंची रोडवेज, प्राइवेट वाहनों का लगा जमघट
राया। कासगंज-अछनेरा पैसेजर के इंजन खराब होने की जानकारी लगते ही प्राइवेट वाहन मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते कुछ ही देर में गांव पिरसुआ में प्राइवेट वाहन ही भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में टेंपो, मैजिक सहित अन्य प्राइवेट वाहन गांव में हर तरफ नजर आने लगे। फंस में बैठे यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर इनका सहारा लिया। इस मौके का लाभ उठाते हुए प्राइवेट वाहनों ने मनमाना किराया वसूला। रोडवेज सेवा इस दौरान कहीं नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed