फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trailer stuck under Alwar bridge, traffic halted

Mathura News: अलवर पुल के नीचे फंसा ट्रेलर, यातायात रुका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Trailer stuck under Alwar bridge, traffic halted
मथुरा। आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित अलवर पुल के नीचे मंगलवार सुबह एक ट्रेलर फंस गया। इससे आगरा की ओर जाने वाला यातायात रुक गया।
विज्ञापन


रेलवे पुल पर यह घटना होने के कारण आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रेलर के पहियों में हवा कम करते हुए उसे पुल से निकाला गया। सुबह करीब 10 बजे भिवाड़ी से लोहे के रोल लेकर चेन्नई जा रहा ट्रेलर अलवर रेल पुल के नीच फंस गया। इससे दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग जाम हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

यहां ट्रेलर के पहियों की हवा कम कराई गई। इसके बाद उसे पुल के नीचे से निकाला गया।

इस प्रक्रिया में करीब आधा घंटे का वक्त लगा। इसके बाद ही आगरा जाने वाली मार्ग पर यातायात बहाल हुआ। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि अलवर रेलवे पुल के नीचे लोहे का रोल फंस गया था। पहियों की हवा कम कर ट्रेलर को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed