फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic police changed the direction of vehicles passing through the highway

UP: राष्ट्रीय राजमार्ग -19 पर किया गया डायवर्जन, मथुरा में अब इस ओर से नहीं गुजर सकेंगे वाहन

Sat, 16 Sep 2023 09:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Sep 2023 09:05 AM IST
सार

भारी वाहनों को दिल्ली एवं हरियाणा की तरफ से आगरा की ओर आने वाले वाहनों को छाता-शेरगढ़ तिराहा से शेरगढ़ रोड होते हुए नौहझील कट- यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Traffic police changed the direction of vehicles passing through the highway
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग -19 स्थित भरतपुर रोड रेलवे पुल के नीचे आरसीसी बॉक्स स्थापित करने के कारण यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है, जो बृहस्पतिवार से 19 सितंबर की रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि रूट डायवर्जन के तहत सभी प्रकार के भारी वाहनों को दिल्ली एवं हरियाणा की तरफ से आगरा की ओर आने वाले वाहनों को छाता-शेरगढ़ तिराहा से शेरगढ़ रोड होते हुए नौहझील कट- यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए निकाला जाएगा। मथुरा से भरतपुर की ओर जाने वाले वाहन सौख रोड जाजमपट्टी होते हुए भरतपुर की ओर जाएंगे। भरतपुर रोड से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जाजमपट्टी से सौख होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: मथुरा के पागल बाबा मंदिर में भी जारी हुआ ड्रेस कोड, ऐसे कपड़े पहनकर नहीं होंगे दर्शन; जानें क्या हैं नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरहत भरतपुर रोड से बरेली, आगरा, ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहन जाजमपट्टी से ओल होते हुए निकाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्वालियर, आगरा की ओर से दिल्ली, हरियाणा की तरफ जाने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर रैपुरा जाट से वापस कर यमुना एक्सप्रेस-वे से निकाला जाएगा। आगरा से दिल्ली-हरियाणा की ओर जाने वाले वाहनों को टाउनशिप चौराहे से डायवर्ट कर गोकुल बैराज होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से निकाला जाएगा। 

ये भी पढ़ें - यूपी: महानगर और जिलाध्यक्ष के सहारे बीजेपी ने मथुरा में साधा जातिगत समीकरण, इन्हें मिली जिम्मेदारी

इसी तरह अलीगढ, बरेली से भरतपुर की ओर जाने वाले वाहनों को टाउनशिप चौराहे से डायवर्ट कर ओल होते हुए जाजमपट्टी की ओर तथा आवश्यकता पड़ने पर धौली प्याऊ तिराहा से हाईवे कट की ओर वाहनों को प्रतिबंधित कर पुराना आरटीओ कट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस: दुपहिया वाहन चालक क्यों हो रहे हादसों का शिकार, सबसे बड़ी है ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed